फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री तरनप्रीत सिंह सोंद के आवास के बाहर मनरेगा कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, लाठीचार्ज और आंसू गैस के आरोप

पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री तरनप्रीत सिंह सोंद के आवास के निकट बुधवार को मनरेगा कर्मचारियों और विभिन्न भाईचारा संगठनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े, जिससे कई लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि फतेहगढ़ साहिब के एक मनरेगा कर्मचारी की टांग दो स्थानों से टूट गई और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उनका कहना है कि वे आठ माह से लंबित वेतन और पक्का रोजगार देने की मांग को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे तेज धूप में बैठे हुए थे और केवल छांव में जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग दिए और बल प्रयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनकी जायज मांगों को सुनने के बजाय कर्मचारियों पर दमन कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने पंजाब सरकार से आठ माह का बकाया वेतन जारी करने, मनरेगा कर्मचारियों को पक्का रोजगार देने तथा कथित पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। साथ ही उन्होंने पंजाब की पंचायतों, सरपंचों, भाईचारा संगठनों और आम लोगों से आंदोलन का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई केवल कर्मचारियों की नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास और रोजगार बचाने की भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें