मंडी गोबिंदगढ़ में पहली बार गुजराती डांस डांडिया नी रात का मेगा इवेंट महाराजा अग्रसेन भवन में किया गया। यह कार्यक्रम मेमोरी मेकर्स द्वारा आयोजित किया गया था। आयोजनकर्ता सीमा गोयल, पूजा गोयल, सोनिका काकडिय़ा, सोनू अग्रवाल, रीया बस्सी, दिव्या काकडिय़ा, मीनाक्षी शाही और निशा शाही ने बताया कि गोबिंदगढ़ में पहली बार डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। अमलोह के विधायक गुरिंदर सिंह गैरी वड़िंग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उद्योगपति संचित सिंगला और नगर काउंसिल प्रधान हरप्रीत सिंह प्रिंस भी समारोह में शामिल हुए।