फगवाड़ा हलका इंचार्ज हरनूर सिंह हरजी मान, जिला अध्यक्ष सरबजीत सिंह लुबाना, जिला ट्रेनर गुरदीप सिंह दीपा, जिला वाइस कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश बिट्टू और युद्ध नशे विरुद्ध की कोआर्डिनेटर सीमा राणा के दिशा निर्देशों पर फगवाड़ा में आम आदमी पार्टी की ओर से विभिन्न वार्डों और गांवों में 'पिंडां दे पहरेदार' पदयात्रा निकाली जा रही है। इसके तहत वार्ड नंबर 10 में ब्लॉक समन्वयक नशा मुक्ति मोर्चा प्रीति शर्मा, हल्का समन्वयक सोशल मीडिया रजनीश प्रभाकर, ब्लॉक समन्वयक नशा मुक्ति मोर्चा शमशेर सिंह और वार्ड निवासियों द्वारा सक्रिय रूप से एक पद यात्रा का आयोजन किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नशों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है और नशा-मुक्त पंजाब के निर्माण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिला उप कोआर्डिनेटर ओमप्रकाश बिट्टू ने कहा कि पुलिस विभाग ने आम आदमी पार्टी की सरकार की अगुवाई में पिछले एक साल और 10 महीने के अंदर नशा तस्करों के खिलाफ 28 हजार केस दायर किए हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से 75 साल में किसी भी राज्य के अंदर इतने बड़े स्तर पर केस दायर नहीं किए गए। उन्होंने पंजाब के लोगों से अपील की कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए जारी 9899100002 नंबर पर मिस्ड कर इस अभियान से जुड़ें।