फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में व्यक्ति का शव मिला, नशे की ओवरडोज से मौत का शक

फगवाड़ा में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फगवाड़ा के बाबा गद्दिया क्षेत्र के निवासी मंगल सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके मोहल्ले का शख्स जैन माडल स्कूल के पीछे पंप के पास बेसुध पड़ा है। जब वहां जा कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। फगवाड़ा सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि उनके अस्पताल में सुरेश कुमार उर्फ मनी निवासी बाबा गद्दिया को जब लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया लेकिन अपुष्ट सूत्रों के अनुसार मामला नशे की ओवरडोज का लग रहा है ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें