मोगा के गांव घलकलां के पास लुधियाना-फिरोजपुर रेलवे ट्रैक पर चलती ट्रेन से नीचे गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मोगा समाज सेवा सोसाइटी के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए मोगा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया। मोगा समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य गुरसेवक सिंह सन्यासी ने बताया कि शनिवार सुबह रेलवे पुलिस की ओर से सूचना मिली थी कि गांव घलकलां के पास चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है।सूचना मिलने के बाद सोसाइटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और रेलवे पुलिस के सहयोग से शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।