फिरोजपुर के गांव झोंक हरिहर में खंभे पर चढ़ कर लाइट ठीक कर रहे दो बिजली मुलाजिमों को जबरदस्त करंट लगा और जमीन पर गिर गए। इस हादसे में एक लाइनमैन की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।