श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित मोगा दाना मंडी में आज लाइट एंड साउंड शो है। शाम 5 बजे से रात 7:30 बजे तक लाइट एंड साउंड शो होंगे । डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा संगत को श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत के महान इतिहास से अवगत करवाने के लिए बड़े प्रयास किए जा रहे हैं। इसी उद्देश्य से जिले के समस्त निवासी अपने परिवार और मित्रों सहित इस ऐतिहासिक लाइट एंड साउंड शो को देखने के लिए नई अनाज मंडी मोगा में अवश्य पहुंचे। सागर सेतिया ने बताया कि गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित यह भव्य लाइट एंड साउंड शो 45 मिनट का होगा। इसके साथ ही शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक ढाडी वारां के माध्यम से गुरु इतिहास से संगत को परिचित करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शो श्री गुरु तेग बहादुर जी के मानवता और दया के संदेश को सच्ची श्रद्धांजलि होगा।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि शाम 5 बजे शो के लिए प्रवेश शुरू हो जाएगा और कोई भी व्यक्ति बिना किसी पास के इसमें शामिल हो सकता है, सभी के लिए प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क और खुला है। उन्होंने कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।