जिला कांग्रेस भवन में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष पन्ना लाल भाटिया के नेतृत्व में प्रेसवार्ता की गई। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी और कांग्रेसी नेता आशिष विज ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा। अरुणा चौधरी ने कहा कि पंजाब में गैंगस्टरवाद पर चिंता जताई। कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। सरकार काे इसे लेकर कड़े कदम उठाने चाहिए।