श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के संबंध में गुरुद्वारा सर्व संगत सतनामपुरा फगवाड़ा प्रबंधक कमेटी की तरफ से महान कीर्तन दरबार करवाया गया। श्री अखंड पाठ साहिब जी के भोग के बाद हजुरी रागी जत्थों ने कीर्तन से संगत को निहाल किया तथा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन के बारे में भी विस्तार पूर्वक सभी संगत को बताया। इस मौके पर लंगर भी अटूट लगाया गया। इस मौके पर प्रबंधक कमेटी के तरफ से गणमान्यों को सम्मानित भी किया गया।