फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में नहीं होगी सीवरेज ब्लाकेज की समस्या, कौंसिल को मिली 4 छोटी जेटिंग मशीनें

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 04 Dec 2025 06:54 AM IST

खन्ना शहर के लोग लंबे समय से सीवरेज के गंदे पानी की समस्या से परेशान थे। लोगों की शिकायतों और स्वास्थ्य संबंधी बढ़ती चिंताओं को देखते हुए पंजाब सरकार ने कौंसिल खन्ना के लिए 4 छोटी जेटिंग मशीनें और 4 पंप भेजे हैं, ताकि अंदरूनी गलियों में जाकर बंद सीवरेज और गंदे पानी की दिक्कत को तुरंत हल किया जा सके। इससे शहरवासियों को गंभीर बीमारियों के खतरे से भी राहत मिलने की उम्मीद है। काउंसिल खन्ना के पास जेट्टिंग मशीन मशीन थी परंतु बहुत बड़ी मशीन थी जो सिर्फ खुली सड़कों पर जा सकती थी शहर के अंदरूनी हिस्सों जो छोटी गलियां है वहां पर नहीं जा सकती थी कौंसिल खन्ना के अधिकारियों ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मंत्री सौंद का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन मशीनों के आने से गंदे पानी की समस्या का समाधान अब तेज़ी से संभव हो पाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें