फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने हटवाए अवैध कब्जे

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 06 May 2025 02:37 PM IST

कपूरथला इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम ने मंगलवार को जामा मस्जिद कांप्लेक्स क्षेत्र में अवैध कब्जाधारी दुकानदारों पर सख्त कार्यवाही की और ट्रस्ट की भूमि पर पड़े सामान को कब्जे में ले लिया। इस दाैरान सुरक्षा की दृष्टि से डीएसपी सबडिवीजन दीपकरण सिंह तथा सदर और सिटी थाना एसएचओ की टीम भी मौके पर मौजूद थी। वहीं ट्रस्ट की टीम का नेतृत्व कर रही ईओ कुलजीत कौर ने बताया कि अवैध कब्जों को लेकर कई बार कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। लेकिन जब कोई हल नहीं निकला तो यह कार्रवाई अंजाम में लाई गई है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की स्कीम के तहत बने मस्जिद कांप्लेक्स में कई दुकानदारों द्वारा पार्किंग तथा पासिंग पर अवैध कब्जा किए हुआ था। कई बार कब्जा मुक्त करने के नोटिस भी जारी किए गए। लेकिन कुछ दुकानदारों द्वारा अभी भी कब्जे नहीं हटाए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें