फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल कौर हत्याकांड: पांच दिन के पुलिस रिमांड पर अमृतपाल मेहरो

पिछले साल बठिंडा में हुए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर भाभी हत्याकांड मामले में वांटेड अमृतपाल मेहरो को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहरो को दुबई की अथॉरिटी ने डिपोर्ट किया तो भारतीय जांच एजेंसी के अधिकारी उसे दुबई लेने चले गए थे। यह सूचना मिलते ही बठिंडा से डीएसपी सिटी 2 और एक पुलिस टीम दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गई थी। शुक्रवार सुबह जांच एजेंसी ने मेहरो को पंजाब पुलिस की टीम के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी मेहरो का अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। हालांकि पुलिस ने दलील दी कि आरोपी से मृतका के मोबाइल फोन बरामद करवाने हैं और अज्ञात व्यक्ति समेत एक गाड़ी का पता लगवाना है, जिसके लिए सात दिन का पुलिस रिमांड मांगा था। लेकिन अदालत ने आरोपी मेहरो का पांच दिन का रिमांड मंजूर किया। इसके आलावा अदालत ने पुलिस को आदेश दिए कि आरोपी का 48 घंटे के बाद मेडिकल करवाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें