फिरोजपुर में पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथारिटी की सचिव कम चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अनुराधा की अगुवाई में ज्यूडिशियल विभाग के लोग बाढ़ पीड़ित गांवों में राहत सामग्री बांटी। राहत सामग्री में आलू, प्याज, सब्जियों के अलावा तेल, चीनी पत्ती व अन्य मसाले मौजूद थे। पीने के लिए शुद्ध पानी और सुखा राशन भी मुहैया कराया। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अनुराधा ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को जरूरत के मुताबिक राशन पहुंचाते रहेंगे।