पावर स्लैप किंग जुझार सिंह के बाद एक और पंजाबी नौजवान ने पावर स्लैप में जीत हासिल की हे। मोगा जिले के निहालसिंह वाला क्षेत्र के गांव सैदोके के निवासी बॉक्सर जसकरण सिंह सैदोके ने सऊदी अरब 31 अक्टूबर 2025 को आयोजित पावर स्लैप कंपीटिशन में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका को हराकर हराकर जीत हासिल की है। इस उपलब्धि से जसकरण ने न केवल पंजाब बल्कि पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गर्व से ऊंचा किया है। गांव लौटने पर जसकरण सिंह का भव्य स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर और गांववासियों ने फूलमालाएं पहनाकर तथा लड्डू बांंटकर जसकरण का सम्मान किया। जानकारी के अनुसार, जसकरण सिंह पिछले 9 सालों से बॉक्सिंग खेल रहे हैं और एक वर्ष पहले ही पावर स्लैप में हिस्सा लेना शुरू किया था। इससे पहले वे 13 देशों में विभिन्न बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और कई बार भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत हासिल कर चुके हैं। जसकरण सिंह वर्तमान में सरकारी एनिमल डिपार्टमेंट में वेटरनरी इंस्पेक्टर के पद पर जालंधर में कार्यरत हैं। अपनी ड्यूटी के साथ-साथ उन्होंने निरंतर प्रैक्टिस जारी रखी और आज यह बड़ी उपलब्धि हासिल की। जालंधर में नौकरी करते हुए जसकरण जालंधर के खालसा कॉलेज में बच्चों को बॉक्सिंग की ट्रेनिंग भी देते थे। जसकरण ने बताया कि वे बचपन से ही बॉक्सिंग से जुड़े हुए हैं। परिवार के सहयोग से उन्होंने पढ़ाई और खेल दोनों को संतुलित रखते हुए सफलता हासिल की। पिछले 9 सालों से बॉक्सिंग खेल रहे हैं और एक वर्ष पहले ही पावर स्लैप गेम पैक्टिस करना शुरू कि थी । इससे पहले वे 13 देशों में विभिन्न बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं हिस्सा ले चुका। एक साल से पावर स्लैप शुरू की थी और पहला मुकाबला में जीत अपने नाम कर लिया। उन्होंने ने बताया कि इस मुकाबला में अमेरिका के खिलाड़ी को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर खिताब अपने नाम किया। इस कंपीटिशन में 30 प्लेयर पार्टिसिपेट की थी। उन्होंने बताया आगे भी इस गेम को खेल कर भारत का नाम रोशन करना हे इस अवसर पर विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने कहा कि जसकरण की सफलता पूरे मोगा के लिए गर्व की बात है। उन्होंने घोषणा की कि गाँव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के लिए 59 लाख रुपये की लागत से नया खेल मैदान बनाया जाएगा, ताकि और भी नौजवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मोगा का नाम रोशन कर सकें।