फिरोजपुर जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला नहीं थम रहा था। पुलिस ने एक जेल मुलाजिम को 6 मोबाइल जेल परिसर में फेंकते हुए काबू किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उक्त जेल मुलाजिम की निगरानी टावर पर ड्यूटी थी। उसने 6 मोबाइल का पैकेट जैसे ही जेल परिसर में फेंका पुलिस ने उसे काबू कर लिया। अधिकारियों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त मुलाजिम जेल में बंद कैदी और हवालातियों को मोबाइल सप्लाई करता है। इसी सूचना के आधार पर उसे रंगे हाथों मोबाइल का पैकेट फेंकते हुए काबू किया है।