गर्मियों से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पड़ोसी राज्य हिमाचल कर रूख करते है लेकिन हिमाचल जा कर गर्मी से राहत पाने की तमन्ना पाले लोगों को घंटों हिमाचल की सीमा शुरू होते ही जाम का सामना करना पड़ रहा है। कीरतपुर साहिब मनाली मुख्य मार्ग की गड़ा मोड़ा टोल प्लाजा पर गाडिय़ों की लम्बी लम्बी लाईने लगी हुई है।इस जाम के दौरान कुछ लोग एसी लगा गाडिय़ों में ही बैठे रहते है तो कुछ लोग गाडिय़ों से बाहर खड़े हो कर जाम खुलने का इंतजार करने को मजबूर होते है।