फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा शहर के वार्ड-32 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Nivedita Updated Sat, 18 Jul 2026 03:40 PM IST

मोगा शहर में विकास कार्यों को नई गति देते हुए वार्ड नंबर 32 में विश्वकर्मा चौक से बुक्कणवाला रोड तक सड़क पर पीसी (प्रेमिक्स कारपेट) डालने के कार्य विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मेयर विनयपाल कौर, सीनियर डिप्टी मेयर काला बजाज, डिप्टी मेयर गौरव गर्ग, पार्षद गुरविंदरजीत सिंह बब्बलू, पूर्व पार्षद बूटा सिंह तथा बड़ी संख्या में वार्ड निवासी मौजूद रहे। विधायक डॉ अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार और नगर निगम मोगा द्वारा शहर के सभी वार्डों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को बेहतर सड़कें, आधुनिक बुनियादी सुविधाएं और सुगम यातायात उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें