फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में दुकानदार ने पैसे देने में मना किया तो लुटेरों ने मारी गोली, हालत गंभीर

बुधवार देर रात मोगा के गांधी रोड स्थित एक किराने की दुकान में लूट की कोशिश में दुकानदार को गोलियां मार दी गईं। थार गाड़ी में आए दो नकाबपोश लुटेरों ने दुकान में घुसकर दुकानदार सुरेंद्र पाल सिंह को बंदूक दिखाकर पैसे देने का दबाव बनाया। जब उन्होंने विरोध किया और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की, तो लुटेरों ने उनके दोनों पैरों में गोली मार दी और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना बुधवार रात करीब 9:30 बजे की है। घायल अवस्था में सुरेंद्र पाल सिंह को तुरंत मोगा सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें