फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में परिवार की सहमति के बाद प्रशासन की मौजूदगी में दोनों मृतकों का करवाया पोस्टमार्टम

मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में रविवार देर शाम हुई फायरिंग की घटना में दो युवकों की मौत के बाद परिवार ने इंसाफ की मांग को लेकर मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। परिवार की मांगों को लेकर मोगा के विधायक और डीसी मोगा के साथ करीब 10 घंटे तक बातचीत चली। इसके बाद परिवार और प्रशासन के बीच सहमति बन गई, जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हो गए। देर शाम प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मृतक साहिल जिंदल और गगन जिंदल का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस दौरान मोगा के एडीएम और एसपी (डी) भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें