फिरोजपुर बिजली दफ्तर के सामने किसान जत्थेबंदियों ने बिजली के निजीकरण और स्मार्ट बिजली मीटर चिप वाले लगाने के विरोध में बारिश के बीच में धरना दिया। इस मौके पर किसान नेता सुखविंदर सिंह, धर्म सिंह व गुरमेल सिंह ने कहा कि वह किसी भी हालत में बिजली के चिप वाले मीटर नहीं लगने देंगे और ना ही बिजली का निजीकरण होने देंगे। केंद्र और पंजाब सरकार बिजली विभाग का निजीकरण करने पर तुली है। ठेकेदारों के हाथ में बिजली विभाग देकर लोगों से लूट-खसोट करने पर लगी है। किसी भी हालत में बिजली का निजीकरण होने नहीं देंगे।