फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में भाजपा जिलाध्यक्ष बदले जाने के रोष में मंडल प्रधान समेत 10 नेताओं ने दिए पद से इस्तीफे

फरीदकोट में भाजपा जिला अध्यक्ष को महज 15 दिन में बदले जाने के बाद पार्टी के भीतर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इसके विरोध में भाजपा के मंडल सादिक अध्यक्ष नसीब सेठी समेत करीब 10 पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने पार्टी हाईकमान के फैसले पर कड़ा एतराज जताते हुए प्रदेश संगठन महासचिव श्रीनिवासुलू पर तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप लगाए हैं। प्रदेश भाजपा ने हाल ही में 15 दिन पहले दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए गए गौरव कक्कड़ को हटा कर उनकी जगह पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी माने जाने वाले संदीप सिंह सन्नी बराड़ को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसी के रोष में पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव कक्कड़ के करीबी मंडल अध्यक्ष सादिक नसीब सेठी ने अपने 9 साथियों सहित पार्टी के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी हाईकमान को शिकायत भेजकर पंजाब भाजपा के संगठन महासचिव श्रीनिवासुलू के रवैये पर भी सवाल उठाए हैं। इसके अलावा भाजपा की टिकट पर जिला परिषद का चुनाव लड़ चुके कुलदीप बराड़ ने भी पार्टी के पदों से इस्तीफा देते हुए आरोप लगाया कि संगठन महासचिव द्वारा पुराने और निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे पार्टी को नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें