फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में मंदिर के पास घर में मांस पकाने पर भड़के हिंदू

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 24 Sep 2025 10:45 PM IST

फगवाड़ा में बुधवार को माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों को सूचना मिली कि कटहरा बाजार में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के साथ लगती बिल्डिंग मुस्लिम व्यक्ति मांस पका रहा है। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि इंद्रजीत करवल अपने साथियों सहित वहां पहुंच गए। वहां उक्त व्यक्ति को मांस पकाते हुए पकड़ा गया। सूचना मिलते ही मौके पर थाना सिटी प्रभारी ऊषा रानी भी पुलिस बल के साथ पहुंची और मामले को शांत करवाया। मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि सरवर गुलाम सब्बा ने भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील की है कि किसी भी धर्म के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम न करें। यदि उन्होंने मीट पकाना या खाना है तो वे किसी मंदिर के निकट मकान मत लें। उन्होंने कल दोपहर तक उस व्यक्ति को मकान खाली करने के आदेश दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें