फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटा टापू कालू वाला सतलुज दरिया के तीनों तरफ से घिरा हुआ है। मौजूदा समय में दरिया में बाढ़ के चलते टापू के ज्यादातर हिस्सों में पानी भर गया है। यहां पर 20 परिवार रह रहे हैं। सिविल सर्जन डॉक्टर राजविंदर कौर ने बताया कि बीएसएफ जवानों के साथ बोट पर टापू पर गई और वहां पर मेडिकल कैंप लगाया हुआ है। वहां रहने वाले सभी लोगों को दवाइयां मुहैया करवाई जा रही हैं। बीएसएफ उन लोगों की काफी मदद कर रही है। उन्हें जरूरत का सामान भी पहुंच रही है। यह टापू सतलुज दरिया से तीनों तरफ से घिरा हुआ है। लोग पानी के बीच में रह रहे हैं। जिला प्रशासन भी उन्हें हर प्रकार की मदद पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि पानी से ऐसी कोई बीमारी नहीं फैली है, जो चिंता की बात हो।