मोगा के कोट ईसे खां में फायरिंग की घटना में गंभीर रूप से जख्मी हुए हरबंस नर्सिंग होम के संचालक और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता तान्या के पिता डॉक्टर अनिलजीत कम्बोज का हाल-चाल जानने के लिए पंजाब के सेहत मंत्री डॉ बलबीर सिंह रविवार सुबह मोगा पहुंचे। सेहत मंत्री ने अस्पताल में डॉक्टर कम्बोज के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी हर संभव मदद करेगी और इलाज में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।