सिविल सर्जन कपूरथला डॉ. संजीव भगत के निर्देशों पर, सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सिमरदीप कौर की देखरेख में सिविल अस्पताल फगवाड़ा में मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम कैंप लगाया गया। डॉ. सिमरदीप कौर ने बताया कि पंजाब सरकार आम लोगों को महंगे इलाज से राहत देने के लिए 10 लाख रुपये तक की 'मुख्यमंत्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम चला रही है। सिविल अस्पताल फगवाड़ा में इलाज के लिए आए मरीजों और पहले से इलाज करवा रहे लोगों ने इस कैंप के दौरान रजिस्ट्रेशन कराया। इस मौके पर सीएससी सेंटर के अकुंश, ललन, मनिंदर कुमार ने 15 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया। बाकी लोगों से ईकेवासी अधूरी होने और कुछ और वजहों से अपने डॉक्यूमेंट्स पूरे करने को कहा गया।