फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुहरसहाए सभा गांवों में पानी के बीच छतों पर बैठे लोगों तक पहुंचाएगी मदद

फिरोजपुर के विधानसभा हलका गुरुहरसहाय की सर्व भारत नौजवान सभा तीन दिन तक गुरुहरसहाए की प्रत्येक दुकानों से बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद इकट्ठी करेगी। उसके बाद उक्त सभा बाढ़ में फंसे जो मकान की छतों पर बैठे लोगों तक मदद पहुंचाएगी। सभा के सदस्यों के कहा है कि उन्होंने फाजिल्का के बाढ़ पीड़ित गांव में जाकर देखा कि मदद बांध पर बैठे लोगों तक ही पहुंच रही है। जबकि पानी के बीच मकान की छतों पर बैठे लोगों तक मदद नहीं पहुंच रही है। वह उन लोगों तक मदद पहुंचाएंगे जो पानी में मकान की छतों पर बैठे हैं । जिन्हें खाने के लिए भी कुछ नहीं मिल रहा है। नौजवान सभा के सदस्यों का कहना है कि पंजाब में बहुत तबाही हुई है। फिरोजपुर व फाजिल्का में बहुत तबाही हुई है। स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों की फीस माफ होनी चाहिए। इनका सब कुछ बर्बाद हो चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें