गो ग्रीन फगवाड़ा टीम के सदस्यों ने सक्रिय एवं समाजसेवी सदस्य राकेश बांगा को सिटी क्लब के चुनावों में कैशियर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर विशेष रूप से सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान राकेश बांगा ने अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि ग्रो ग्रीन फगवाड़ा केवल एक संस्था ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी एक जागरूक मुहिम है जिसका मुख्य उद्देश्य शहर को हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सिटी क्लब में अपनी नई जिम्मेदारी निभाते हुए वे ग्रो ग्रीन फगवाड़ा के उद्देश्यों के अनुरूप शहर की सफाई, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर जसविंदर सिंह, विनोद भास्कर, परमजीत पम्मा, नरिंदर सिंह सैनी, मनजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, देविंदर सिंह जस्सी, कश्मीर लाल आदि उपस्थित रहे।