फिरोजपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, तरनतारण व फाजिल्का के कई गांव पानी की चपेट में आए हुए हैं। इस मौके पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सीनियर नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि उक्त जिलों के बहुत से गांव पानी की चपेट में आए हुए हैं। पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाएं। उनके पशु पानी में फंसे हैं उन्हें निकाल कर सुरक्षित जगहों पर लाया जाए। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के खान-पान और उनकी दवाइयां का प्रबंध करें । क्योंकि पहाड़ों पर लगातार बारिश होने से सभी दरिया का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके अलावा कैबिनेट की मीटिंग में लैंड पूलिंग की योजना को वापस लें । किसानों की अन्य मांगों को भी स्वीकार किया जाए।