फिरोजपुर के जिला मंडी अधिकारी जश्नदीप सिंह ने कहा कि एक अप्रैल से पूरे पंजाब में गेहूं की सरकारी खरीद चालू है, लेकिन खराब मौसम की वजह से गेहूं कुछ देर से आएगी।किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। साफ-सफाई का पूरा इंतजाम किया गया है। जिला मंडी अधिकारी ने बताया कि किसानों के बैठने के लिए साफ पानी, छाया और बिजली का पूरा इंतजाम किया गया है। किसानों को फसल लाते समय किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।