फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा में हत्या मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Sun, 18 Jan 2026 11:41 AM IST

फगवाड़ा पुलिस ने हदियाबाद में 03 दिसंबर 2025 को हुए कत्ल के मामले में वॉन्टेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। फगवाड़ा की एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि जसप्रीत उर्फ जस्सी निवासी गांव खजूरला फगवाड़ा, राज करण उर्फ गोलू निवासी मानकपुर शाहकोट जिला जालंधर रूरल और कुछ अनजान लोग खाना-पीना कर रहे थे। वहीं अविनाश उर्फ गोलू पुत्र नंद लाल निवासी वाल्मीक मोहल्ला हदियाबाद, पुलिस स्टेशन सतनामपुरा, फगवाड़ा भी अपने घर से हदियाबाद में जंज घर गया था। वहां जसप्रीत उर्फ जस्सी की अविनाश उर्फ गोलू के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई तो जसप्रीत उर्फ जस्सी ने अपने डब्ब में से पिस्तौल निकालकर अविनाश उर्फ गोलू को गोली मार दी, जो उसकी गर्दन में लगी और उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने जसप्रीत उर्फ जस्सी, राज करण उर्फ गोलू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले में अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत निवासी गांव मानकपुर पुलिस स्टेशन शाहकोट जिला जालंधर को घटना के अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था जबकि बाकी दो आरोपियों को बाद में गिरफ्तार किया गया था। एसपी ने बताया कि जो मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना के दौरान इस्तेमाल की गई क्रेटा कार, एक पिस्टल 7.65 एएम और 02 राउंड बरामद किए हैं। आरोपी के विरुद्ध पहले भी तीन मामले दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें