फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा की मोहिंदर कौर के अंगदान से चार लोगों को मिला नया जीवन

राजपुरा स्थित नीलम हॉस्पिटल ने अपना पहला 'कैडेवर ऑर्गन डोनेशन' (ब्रेन डेड व्यक्ति के अंगदान) सफलतापूर्वक किया। गांव जंडोली की 68 वर्षीय मोहिंदर कौर ने मौत के बाद दूसरों की जिंदगी को रोशन किया है। उनके इस महान दान ने 3 से 4 परिवारों के लोगों को नई उम्मीद की किरण दी है। नीलम हॉस्पिटल राजपुरा में पिछले कई महीनों से 'कैडेवर डोनेशन' के प्रयास चल रहे थे। अस्पताल की समर्पित टीम ब्रेन डेड मरीज के परिजनों को अंगदान के लिए प्रेरित करती थी। मोहिंदर कौर के परिवार ने इंसानियत की इस मुहिम पर मुहर लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें