फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस ने पकड़ा चोर, पंद्रह तोले सोने के जेवरात बरामद

फिरोजपुर के एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना सिटी पुलिस ने एक चोर और कुछेक लूटपाट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गया चोर रोमंस निवासी बस्ती शेखां वाली का रहने वाला है। आरोपी से सोने की दो चूड़ियां, दो बालियां, सोना का हार और एक अंगूठी मिलाकर कुल 15 तोले सोने के जेवर बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि रमन मैनी नामक एक व्यक्ति ने चोरी का मामला थाने में दर्ज कराया था। पुलिस चोर की तलाश कर रही थी। पुलिस ने और रोमंस को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया है। उक्त आरोपी के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी ने बताया कि डीजीपी पंजाब ने फिरोजपुर को और फोर्स भेजी है । यह फोर्स फिरोजपुर में लगाई जाएगी। ताकि कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें