पठानकोट-डलहौजी रोड स्थित अचानक बिजली की तारें टूट जाने से खाली प्लाट में आग लग गई। जिसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कड़ी मश्कत से आग पर काबू पाया। दमकल विभाग कर्मियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि पठानकोट के एक निजी अस्पताल निकट आग लगी है और तुरंत मौके पर पहुंच आग पर काबू पा लिया गया है। वहीं, बिजली विभाग के कर्मियों ने भी मौके पर पहुंच बिजली स्पलाई को ठप करवा टूटी तारों की मेंटनेस शुरू करवा दी है। हालांकि किसी भी तरह का जानी माली नुकसान नहीं हुआ है।