फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग संग दो आरोपी पकड़े

फिरोजपुर की थाना कुलगढ़ी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलो 572 ग्राम हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग बरामद की है। डीएसपी कर्ण शर्मा ने बताया कि एसआई बलजीत सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के लिए गश्त कर रहे थे। जब पुलिस पार्टी फिरोजपुर-मोगा रोड पर बीएसएफ हेड क्वार्टर के पास पहुंची तो मुखबिर ने इत्तलाह दी कि आरोपी सूरज पुत्र अमानत निवासी गांव टीबी कलां, थाना ममदोट तथा जॉनसन उर्फ सैम पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव फत्तूवाला हेरोइन और आईस ड्रग बेचने का धंधा करते हैं। दोनों आरोपी भारी मात्रा में नशीले पदार्थ लेकर दाना मंडी फिरोजपुर कैंट में ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान सूरज के कब्जे से एक किलो 572 ग्राम हेरोइन तथा जॉनसन उर्फ सैम से 309 ग्राम आईस ड्रग बरामद हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें