फिरोजपुर के गांव दुलचीके बांध के नजदीक से 532 ग्राम हेरोइन संग आरोपी को काबू किया है। थाना सदर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने सीमावर्ती गांव दुलचीके बांध पर नाकाबंदी की हुई थी। आरोपी सामने से आ रहा था और उसने पुलिस को देख वापस लौटने लगा। पुलिस को शक हुआ और उसका पीछा कर उसे काबू करने पर तलाशी ली गई। तलाशी दौरान उसके पास से 532 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बग्गा सिंह वासी गांव पछाड़ियां के तौर पर हुई है।