फिरोजपुर थाना सिटी के एसएचओ ने बताया कि गुप्त सूचना पर शहर की शेखां वाली बस्ती में एक घर पर दबिश देकर लगभग पांच किलो हेरोइन संग एक आरोपी को पकड़ा है। ये हेरोइन पाकिस्तान से आई थी और आगे सप्लाई की जानी थी। आरोपी से गहन पूछताछ कर उसके नेटवर्क खंगाला जा रहा है।