फिरोजपुर एएनटीएफ ने पाकिस्तानी तस्करों से गहरे संबंध रखने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तलाशी दौरान इनके पास से दस किलो 292 ग्राम हेरोइन बरामद की है। ये पाकिस्तानी तस्करों से ड्रोन के माध्यम हेरोइन की खेप मंगवाता था। एएनटीएफ फिरोजपुर के एआईजी गुरिंदरबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी बगीचा सिंह पुत्र परमजीत सिंह वासी गट्टी राजोके, जिला फिरोजपुर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करता है। पाकिस्तान से हेरोइन ड्रोन के माध्यम पहुंचती है। उनकी टीम ने रंगेहाथों बगीचा सिंह को गिरफ्तार किया और उसके पास से आठ किलो 250 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है। पूछताछ में पता चला है कि बगीचा सिंह के पाकिस्तानी तस्करों संग गहरे संबंध हैं और ड्रोन के माध्यम पाकिस्तानी तस्करों से हेरोइन की खेप मंगवाता है। ये आगे अन्य लोगों को सप्लाई करता है। एआईजी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि बगीचा सिंह का पिता परमजीत सिंह और भाई अमनदीप सिंह दो महीना पहले साढ़े चार किलो हेरोइन संग पकड़े गए थे। इसका पूरा परिवार ही हेरोइन की तस्करी करता है और इनके पाकिस्तानी तस्करों के साथ गहरे संबंध हैं।