फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में लैंड पूलिंग नीति के विरोध में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

पंजाब सरकार द्वारा लागू की जा रही लैंड पूलिंग नीति के विरोध में आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर मोगा में किसानों ने विशाल ट्रैक्टर मार्च निकाला। इस मार्च में सैकड़ों ट्रैक्टर शामिल हुए।ट्रैक्टर मार्च मोगा के गांव तलवंडी भंगेरिया से शुरू होकर विभिन्न गांवों से होता हुआ मोगा डीसी कार्यालय पर समाप्त हुआ। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े सभी जथेबंदियों ने इस ट्रैक्टर मार्च में शामिल हुए ।किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार इस नीति के जरिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह नीति किसानों के हित में नहीं है, इसलिए इसका विरोध किया जाएगा। किसानों को जागरूक करने के लिए आज पूरे पंजाब में गांव-गांव में ट्रैक्टर मार्च निकाले गए ।किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कि वे सरकार को किसानों की एक इंच जमीन भी नहीं देंगे और लैंड पूलिंग नीति को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें