फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होशियारपुर से नई दिल्ली में किसान महापंचायत के लिए रवाना हुए किसान

किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के बैनर तले होशियारपुर के किसान मंगलवार को नई दिल्ली के किसान घाट में आयोजित महापंचायत में शामिल होने के लिए रवाना हुए। जत्थे की अगुवाई संगठन के जिला प्रधान परमजीत सिंह भुल्ला ने की। परमजीत सिंह भुल्ला ने बताया कि होशियारपुर जिले से दो बसों तथा करीब 30 गाड़ियों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में सवार होकर किसानों के जत्थे दिल्ली के लिए निकले हैं। उन्होंने कहा कि सभी जत्थे शंभू बॉर्डर पर पहुंच चुके हैं, जहां से आगे की रणनीति के अनुसार दिल्ली की ओर बढ़ेंगे। भुल्ला ने कहा कि किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित महापंचायत में भाग लेने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिले या रास्ते में संगठन के किसी प्रमुख किसान नेता को नजरबंद या हिरासत में नहीं लिया गया है। अब तक किसी भी किसान की गिरफ्तारी या हिरासत की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि किसान शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए महापंचायत में शामिल हो रहे हैं। संगठन ने उम्मीद जताई कि किसानों को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें