फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममदोट में तपती धूप में धान रोपाई करते किसान

फिरोजपुर के ब्लॉक ममदोट में किसान भीषण गर्मी के दौरान धान की रोपाई कर रहे हैं। जबकि सूर्य देवता की तपिश के चलते खेतों के बीच खड़ा पानी उबल रहा है। उसी में किसान व लेबर नंगे पांव घुस कर धान रोपाई कर रहे हैं । किसानों का कहना है कि उन्हें बहुत ही धान रोपाई करने में मुश्किलें आ रही है। वह सुबह 5:00 बजे धान रोपाई करने पहुंचते हैं फिर भी जो पानी खेतों में खड़ा है वह काफी गर्म होता है । दोपहर में दो-तीन घंटे रेस्ट करते हैं। शाम को 4:00 बजे फिर से गर्म पानी के बीच में घुसकर धान रोपाई करते हैं । रात तक धान रोपाई की जाती है । लेबर का कहना है कि प्रति एकड़ वह 4800 रुपये के करीब धान रोपाई का लेते हैं। यदि दिहाड़ी करनी है तो 70 पर प्रति घंटे के हिसाब वसूलते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें