फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट जेल के हवालाती की मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत

फरीदकोट की केंद्रीय मॉडर्न जेल के एक हवालाती की स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेम नगर कोटकपूरा निवासी भूपिंदर सिंह पुत्र गुरदीप सिंह के रूप में हुई है जोकि करीब ततीन महीने से नशा तस्करी के एक मामले में न्यायिक हिरासत के चलते जेल में बंद था। जानकारी के अनुसार भूपिंदर सिंह को थाना सिटी कोटकपूरा पुलिस ने 14 मई 2026 को एनडीपीएस एक्ट के केस में गिरफ्तार किया गया था और 15 मई 2026 से वह केंद्रीय मॉडर्न जेल में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार एक दिन पहले 11 अगस्त 2026 को जेल में बंद भूपिंदर सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई। उसकी हालत को देखते हुए उसे आपात स्थिति में इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान मंगलवार रात भूपिंदर सिंह की मौत हो गई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। मामले में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों संबंधी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। जेल प्रशासन और संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें