सतगुरु रविदास महाराज जी का 649वां प्रकाश पर्व आज सोमवार को फगवाड़ा तहसील कॉम्प्लेक्स में समूह वकीलों, टाइपिस्टों तथा अन्य कर्मचारियों द्वारा मनाया गया। मार्केट कमेटी फगवाड़ा के चेयरमैन तविंदर राम इस मौके पर विशेष तौर पर शामिल हुए तथा श्री गुरु रविदास महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर लंगर भी लगाया गया। इस अवसर पर जसविंदर ढड्डा, गुरप्रसाद बग्गा आदि भी उपस्थित थे।