फगवाड़ा के गांव साहनी स्थित शिव मंदिर में आजाद दुर्गा भजन मंडली की ओर से विश्व हिंदू संघ के सहयोग से महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में विशाल भंडारा लगाया गया। प्रधान जतिंदर कौशल बब्बी की देखरेख में लगाए गए भंडारे में शिव सेना अखंड भारत एवं विश्व हिंदू संघ के राष्ट्रीय प्रधान अजय मेहता विशेष तौर पर शामिल हुए तथा सभी को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए भंडारा वितरित किया। महिला संकीर्तन मंडली ने भोलेनाथ का गुणगान किया। इस अवसर पर विश्व हिन्दू संघ के व्यापार विंग के प्रधान मुनीष सिंगला रौकी, नरेश कुमार, शिव कुमार भारद्वाज, सोनू भारद्वाज आदि भी उपस्थित थे।