श्री गीता भवन मंदिर कटैहरा चौक के प्रबंधक पंडित देवी राम शर्मा के सानिध्य में श्री गीता मंदिर में बसंत पंचमी का पावन उत्सव मां सरस्वती की पूजा एवं वंदना के साथ मनाया गया। इस मौके पर पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के छात्र-छात्राओं ने शास्त्रीय संगीत एवं हरि नाम संकीर्तन के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। छात्राओं ने बड़े ही मधुर भाव से मां सरस्वती को संगीत व विद्या की देवी के रूप में अपने भजनों के द्वारा अर्चना वंदना की। उपस्थित लोगो ने भी सामूहिक तौर पर मां सरस्वती के भजनों का आनंद लेकर झूमते हुए गाते हुए नाचते हुए स्थल को भक्ति भाव के रंग में भर दिया। पंडित देवी राम शर्मा ने सभा को संबोधन में कहा कि इसी प्रकार भारत की पीढ़ी को संगीत के माध्यम से मां सरस्वती का गुणानुवाद करना चाहिए और जितने भी संगीतकार हुए हैं उन्होंने अपनी शब्दों के द्वारा मधुर भाव से सर्वप्रथम गायन के दौरान मां सरस्वती का नाम जपा है। तभी मां सरस्वती उनकी जिव्हा पर स्थित होकर उनके स्वरों को और भी सुरीला बना देती हैं। इस मौके पर पंडित कुंदन लाल शास्त्री, पंडित राजेंद्र शर्मा, पंडित अमरनाथ झा,हेमंत आनंद टोनी, संजीव जलोटा ,संबत संघा,कमल कपूर,कमल कौशल,ममता छाबड़ा,संगीता सोनी, सरोज रानी शर्मा, सोनिया कालड़ा, शमा रानी शर्मा व अन्य उपस्थित थे।