फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पंजाब सरकार की मावां धीयां सत्कार योजना के तहत एक पैलेस में विधायक नरेश कटारिया की ओर से एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र जीरा की हजारों महिलाओं ने भाग लिया। महिलाओं ने योजना को लेकर खुशी जताते हुए कहा कि यह पहली सरकार है जिसने महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर उनके सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाया है। इस अवसर पर विधायक नरेश कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने का चुनावी वादा पूरा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया तथा पंजाब प्रभारी का आभार व्यक्त किया। कटारिया ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए नहरों और पाइपलाइन का विस्तार, मुफ्त बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता सरकार के कामों से संतुष्ट है और आने वाले समय में राज्य में फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यक्रम में विभिन्न गांवों के सरपंच, महिला सखियां और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे