फिरोजपुर स्थित फ्रांसिस न्यूटन मिशन हॉस्पिटल के मुलाजिमों को पिछले 10 माह से वेतन नहीं मिलने के चलते वह धरने पर बैठ गए हैं । मुलाजिमों का कहना है कि जब तक उन्हें वेतन नहीं मिलता वह काम पर नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 माह से उन्हें वेतन नहीं मिलने से उनके परिवार का गुजारा चलना मुश्किल हो गया है। उनके बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्हें दुकानदार भी राशन देने से मना कर रहे हैं। जबकि मिशन अस्पताल में नर्सिंग कॉलेज भी है। यहां की मेनेजमेंट को इससे भी आमदन होती है। बावजूद इसके उन्हें वेतन नहीं दिया गया है। इसलिए वे पक्के तौर पर धरने पर बैठ गए हैं । वह तभी काम पर लौटेंगे जब उनको पिछले 10 महीनें का वेतन मिलेगा।