मोगा के गांव जैनर में लगातार बारिश के चलते सुए की बंध टूट गई, जिससे खेतों में पानी भर जाने के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार यह सुआ पहले भी टूट चुका है, जिससे किसानों को पहले भी काफी नुकसान झेलना पड़ा था। स्थानीय किसानों का कहना है कि आज एक बार फिर यह समस्या उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। बताया जा रहा है कि सुआ हाल ही में बनाया गया था, लेकिन निर्माण में कच्ची मिट्टी का इस्तेमाल होने के कारण बंध ज्यादा बारिश का दबाव सह नहीं पाई और टूट गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में उन्हें बार-बार इस तरह के नुकसान का सामना न करना पड़े।