पंजाब के मोगा के परवाना नगर गली नंबर-1 में घर में खड़ी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में जोरदार धमाका होने के बाद उसमें आग लग गई। घटना के वक्त स्कूटी को चार्जिंग पर लगाया हुआ था। चार्जिंग के दौरान अचानक हुए ब्लास्ट से आग भड़क गई। आग की लपटों की चपेट में आने से पास खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल भी आग गई। इतना ही नहीं घर में भी आग लग गई। घर के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ज्यादा बढ़ जाने की वजह से दमकल विभाग की गाड़ी को बुलाना पड़ा। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग काबू पाया। फायर ब्रिगेड कर्मचारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 4 बजे सूचना मिली थी। आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक स्कूटी में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट है। हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी और बुलेट मोटरसाइकिल पूरी तरह जलकर राख हो गईं। साथ ही, घर की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए।