फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में बीजेपी का प्रदर्शन, फार्मेसी पेपर लीक पर जलाया पंजाब सरकार का पुतला

शाहिल शर्मा Updated Thu, 23 Jul 2026 04:52 PM IST

बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के फार्मेसी पेपर लीक मामले को लेकर मोगा में भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोगा स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर पंजाब सरकार का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस प्रदर्शन की अगुवाई एडवोकेट परमिंदर सिंह बरार, प्रभारी पंजाब भाजपा युवा और पंजाब भाजपा के जनरल सेक्रेटरी ने की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। मीडिया से बातचीत करते हुए परमिंदर सिंह बरार ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया कभी पंजाब तो कभी दिल्ली में बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहले भी कई पेपर लीक के मामले सामने आए हैं, लेकिन सरकार ने प्रभावी कदम नहीं उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, जिससे कई छात्र घायल हुए हैं। हालांकि जब उनसे शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों, खासकर छात्राओं पर लाठीचार्ज को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस पर सीधा जवाब देने से परहेज किया और बात को टालते नजर आए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें