फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की टक्कर, युवक घायल

मोगा के अकालसर रोड पर सोमवार रात एक ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात कैद हो गई है। हादसे की सूचना मिलते ही समाज सेवा सोसाइटी के सदस्य और नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत घायल को मोगा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेयर बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें